News by Date

मंगलवार, 7 मार्च 2017

पटना गांधी सेतु बना हादसों का पुल, रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी हाइवा





बिहार की राजधानी पटना से एक दुर्घटना की खबर आ रही है। पटना के गांधी सेतु से अनियंत्रित हाइवा रेलिंग तोड़ते हुए एक गंगा नदी में गिर गई है।
हाइवा गिरने की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगी हुई है। गहराई अधिक होने के कारण कुछ अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हाइवा के साथ ड्राइवर और खलासी लापता होने की बात सामने आ रही है। हाइवा सुबह पटना से वैशाली जा रहा थी। इसी दौरान हादसा हुआ। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।
मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। डूबी हाइवा की खोज जारी है। अभी तक ड्राइवर और खलासी भी गाड़ी के साथ ही डूब गए हैं। अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
बता दें कि पुछले कुछ सालों से गांधी सेतु हादसों का पुल बन गया है। आए दिन यहां कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है। जिसकी वजह से इस पुल को हादसों का पुल कहा जाने लगा है।

Article Source > https://goo.gl/Xif6Dc


सोमवार, 30 जनवरी 2017

22 बोतल शराब के साथ रामबाग का लड़का गिरफ्तार

मद्ध निषेध अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सदर थाना एवं सशस्त्र बलों द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर 22 बोतल शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है! गिरफ्तार युवक के पास से एक मोटर साइकिल भी जब्त किया गया है! गिरफ्तार अभियुक्त के नाम -अमन कुमार पिता संजीव कमती साकिन- रामबाग ब्रह्मस्थान एवं अमन कुमार पिता लालबहादुर शास्त्री साकिन- रामबाग प्रोफेशर कॉलनी दोनों थाना-सदर, जिला-पूर्णियाॅ है! थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अबैध शराब के साथ दमका चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से एक उजले रंग की अपाची मोटर साइकिल भी जब्त किया गया है! उक्त संदर्भ में बिहार उत्पाद एवं मद्ध निषेध अधिनियम-2016 के अन्तर्गत प्राथमिकी अंकित करते अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है


रुपए डबल करने के नाम पर ठगी करने वाला धराया

सहरसा में नॉन बैंकिंग कंपनी द्वारा रुपए डबल करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है । नॉन बैंकिंग कंपनी समृद्ध जीवन मल्टी पर्पस को - ऑपरेटिंग सोसाइटी लोगों का लाखों रुपए लेकर फ़रार हो गई ।

जिले के कहरा प्रखंड के अंतर्गत मुरली बंसतपुर निवासी आलोक कुमार जो कि इस नॉन बैंकिंग कंपनी के जमाकर्ता है । उनका 5 सालों तक जमा पैसा जब कंपनी द्वारा वापस नहीं किया गया तो उन्होंने इसके खिलाफ सदर थाने के आवेदन दिया जिसके कारण यह मामला प्रकाश में आया है । आवेदन के द्वारा उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2010 से लगातार पांच वर्षों तक प्रत्येक महीने पांच पांच सौ रुपए जमा किये, लेकिन जब मैच्योरिटी का समय आया, तो नॉन बैंकिग कंपनी पैसा देने में बहानेबाजी करने लगी यहीं नहीं कंपनी ने अपना ऑफिस गांधी पथ से हटा कर गंगजला गोकुल चौक के समीप स्थित कर लिया । साथ ही पीड़ित द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि वह अकेला ही इस ठगी का शिकार नहीं हुआ है ,उसके गाँव के लगभग 50 के अधिक लोग रुपए डबल हो जाने के उम्मीद में अपने मेहनत की कमाई इस नॉन बैंकिग कंपनी में जमा कर चुके है परन्तु कंपनी द्वारा किसी का भी पैसा अभी तक वापस नहीं किया गया है ।
आलोक कुमार ने आवेदन देकर पुलिस से कंपनी के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने और उनके जमा रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई । पुलिस द्वारा भी त्वरित  कार्रवाई करते हुए नॉन बैंकिग कंपनी के ऑफ़िस पहुँचकर ओडिशा निवासी कर्मी नवीन दंडसेना को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।


मंगलवार, 22 नवंबर 2016

आर के० के० कॉलेज पूर्णियां में छात्रों ने किया हंगमा

हंगामा कर रहे छात्र एवं छात्राओं का कहना था कि 12वीं की सेंटप परीक्षा में परीक्षा शुल्क 500 लिया जा रहा है हम लोग किसी भी हाल में 500 रुपया परीक्षा शुल्क नही देंगे मोके पे छात्र समागम के नेता माणिक आलम एवं आशीष कुमार कश्यप ने हंगमा कर रहे छात्र छात्राओं को शांत कराया और प्रिंसिपल इंद्रानंद यादव का घेराव किया गया प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा शुल्क पर विचार किया जा रहा है छात्रों के मांग पर भी ध्यान दिया जा रहा है हमारे कॉलेज में आमिर गरीब सभी के बच्चे पढ़ते हैं सभी को ध्यान में रखकर पुनः फ़ीस निर्धारित किया जायेगा।छात्र नेता सुशांत कुशवाहा और माणिक आलम ने बताया कि अगर परीक्षा शुल्क नही घटाया गया तो हमलोग आंदोलन  और कॉलेज में तालाबंदी करेंगे हंगामा कर रहे छात्रों में मंजर आलम राजन कुमार छोटू कुमार संगीत कुमार प्रेम इशराकुल आलम अम्मारुल गणि प्रज्ञा कुमार जयंत कुमार आदि सेकड़ो छात्र एवं छात्राएं शामिल थे


रविवार, 20 नवंबर 2016

रेल मंत्रालय सीमांचल क्षेत्र रेलखंड के विकास की ओर ध्यान नही दे रहा : कुशवाहा

पूर्णिया सीमांचल क्षेत्र रेलखंड के विकास की ओर ध्यान न देने के लिए पूर्णिया के माननीय सांसद संतोष कुशवाहा ने रेल मंत्रालय को आड़े हाथ लिया । साथ ही यदि जल्द रेल मंत्रालय इस ओर ध्यान नहीं देता है तो इसके खिलाफ़ आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी ।
         श्री कुशवाहा ने कहा कि रेल मंत्रालय सीमांचल क्षेत्र को पूरी तरह से अनदेखा कर रहा है । रेलमंत्री से बार बार इस सम्बन्ध में बात किए जाने के बावजूद पूर्णिया से किसी भी नई ट्रेन का परिचालन नहीं किया जा रहा है । साथ ही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जलालगढ़ किए जाने पर भी रेल मंत्रालय का कोई ध्यान नहीं है । इसके अलावा पूर्व के रेलमंत्री द्वारा कुर्सेला- बिहारीगंज रेलवे लाइन का शिलान्यास किये जाने के वर्षों बाद भी उस योजना पर काम शुरू नहीं किया गया है। सांसद ने इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात कही और साथ ही कहा कि यदि इसके बाद भी रेल मंत्रालय की  ओर से सकारात्मक व्यवहार नहीं दिखाया जाता है तो वह इस मुद्दे को लेकर आंदोलन भी करेंगे ।


शनिवार, 19 नवंबर 2016

प्रथम महिला प्रधानमंत्री का 99 वी जन्मदिन मनाया गया

प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी का कांग्रेस प्रखंड कार्यलय बनमनखी में प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार के अध्यक्षता मे 99 वी जन्मदिन मनाया गया । जिसमे सुभाष सिंह यादव,उपेन्द् मुखिया,नित्यानंद झा,मो० शब्बीर,शिवशंकर यादव,चंदन पाण्डेय,त्रिवैनी पौदार,राजेन्द् यादव,पलटु राम,राजमणि देवी,रामकृष्ण मानस प्रखंड सचिव,दुलारी देवी,मौजुद थे।अध्यक्ष संजीव कुमार नोटबंदी पर कहना है कि प्रधानमंत्री का फैसला जो हुआ,उसमे अभी किसानो को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।सरकार की ओर से कोई इंतजाम नहीं हैं। लोग त्राही त्राही हो रहा है,कम पैसे मिलने से कोई भी कार्य समय पर नहीं हो रहा।हमलोग सरकार से  यही मांग करते है कि कस्टमर को सुबिधा उपलब्ध कराया जाय।।कांग्रेस प्रखंड अधयक्ष संजीव कुमार ,बनमनखी.पुणिँयाँ।


गुरुवार, 17 नवंबर 2016

शराब रख पत्रकार को फ़साने वाला खुद शराब के साथ गिरफ्तार

फोटो- शातिर शराब तस्कर मो मोनू 

पूर्णिया(निस) पत्रकार अशोक कुमार को शराब  रख फ़साने वाला खुद शराब के साथ गिरफ्तार हो गया! उसके पास से पुलिस ने 222 बोतल शराब और 2 गाड़ी बरामद की है! सदर थाना को सुचना मिली थी की बंगाल से शराब की बड़ी खेप पूर्णिया आने वाली है! गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने करवाई करते हुए पहले  अपाचे मोटर साइकिल बीआर11 एच 6639 से दो आदमी को पकड़ा, जिसमे पत्रकार को फ़साने का सूत्रधार मो.मोनू  पिता नईम अंसारी भी था, उसे गिरफ्तार किया! उसके निशानदेही पर एक बोलेरो जिसका नंबर बीआर 11 एस 2658 है, को भी जब्त किया! जिस से 222 बोतल विदेशी शराब भी बरामद हुआ! आपको बता दे की यह वही मोनू है जिसने उत्पाद विभाग को फोन कर पत्रकार अशोक कुमार के घर के पीछे शराब रख फसा कर जेल भेजवाया था! उस वक़्त पत्रकार अपने आप को निर्दोष कहता रहा मगर उत्पाद विभाग ने उन्हें जेल भेज दिया! अब खुद फसाने वाला इतनी बड़ी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया जो उत्पाद विभाग के कार्यशैली पर सवाल उठाता है!

--------------------
---------------
जिला प्रशासन को भी दे चूका है धोखा

सदर थाने ने मो मोनू पर जो मामला दर्ज किया है उसमे उसके पिता का नाम मो नईम है! मगर जब उसने पत्रकार को फसाया था उस एफआईआर में उसने उत्पाद विभाग को भी धोखा देने के उद्देश्य से अपने पिता का नाम मो अयूब लिखाया था! जबकि सही में उसके पिता का नाम मो नईम ही है! बिहार के प्रधान सचिव को शिकायत के बाद पूर्णिया के एडीएम सह उत्पाद विभाग के नोडल ऑफिसर पत्रकार कांड की जाँच कर रही है! अभी 3 नवंबर को ही एडीएम के यहाँ पत्रकार, उत्पाद विभाग के अधिकारी एवं सूचनादाता मो मोनू की पेशी हुई थी! वहाँ भी अधिकारियो को पढ़ाकर ये निकल गया! मालुम हो की मो मोनू ने अपने कबूलनामे में पत्रकार को फ़साने में जिस मो चाँद का नाम बताया वो पहले ही शराब के साथ गिरफ्तार हो चूका है!


आईएमए के बदलाव के विरोध में डॉक्टरों का धारना

भारत सरकार की चिकित्सा नीति के तहत अब नेशनल मेडिकल कमिसन का गठन करने जा रही है । इसके साथ ही डॉक्टरों की संस्था आईएमए का असितत्व समाप्त हो जाएगा केंद्र सरकार की इस नीति के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह का कार्यक्रम सदर अस्पताल में आयोजित किया   । 
आईएमए के अध्यक्ष एस के वर्मा ने कहा कि एनएमसी ग्गठन होने के बाद संस्था का प्रतिनिधित्व ब्यूरो क्रेट के हाथो चली जायेगी । उन्होंने कहा कि सरकार जबर्दस्ती अ व्यवहारिक समाज के प्रतिकूल क्लिनिकल एस्टबलिस्टमेंट (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन रेक्ट ) 2010 लागू करना चाहती है इससे चिकित्सा व्यवस्था काफी महंगी हो जायेगी जो बड़े बड़े कारपोरेट अस्पताल उनका मनमाना फ़ीस हो जाएगा और छोटे क्लिनिक बन्द हो जाएंगे जिसके कारण कम आय वाले लोगो पर इसका असर पड़ेगा । 


बुधवार, 16 नवंबर 2016

अगर मैं पुलिस अधिकारी न होता तो शायद पत्रकार होता- पूर्णिया एसपी

राष्टीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रमण्डली पत्रकार संघ के तत्वाधान में प्रेस दिवस का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अथिति पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी थे । संघ के द्वारा पत्रकारिता के जगत में काम करने वाले वरिष्ठ  पत्रकारों को साल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । 
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । हमारी चुनोतिया विषय पर आधारित इस संगोष्टी को संबोधित करते हुए  पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक सिक्के के ही पहलू है दोनों विकट से विकट परस्थिति में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते है, ठंडी गर्मी और बरसात में मुस्तेदी के साथ समाज के लिए काम करते हैं फिर भी कुछ लोगो दोनों ही लोगो पर उंगलियां उठाई जाती है!
उन्होंने  कहा कि वे आज एक पुलिस अधिकारी नही होते तो एक पत्रकार होते ।उन्होंने अच्छे लोगो से मीडिया और पुलिस में आने की अपील और सामाजिक कार्यो में भी रूचि लेने को कहा ताकि एक स्वक्ष समाज का निर्माण हो सके!


सोमवार, 14 नवंबर 2016

पूर्णिया के पत्रकारो ने काला बिल्ला लगाकर काम किया

पूर्णिया(निस) सासाराम के दिवांगत पत्रकार  धर्मेंद्र सिंह हत्या के विरोध में पूर्णिया के पत्रकारो ने भी रोश प्रकट किया । 
प्रमंडलीय पत्रकार संघ के बैनर तले सोमवार को पत्राकारों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया । 
संध के अध्यक्ष गंगा प्रसाद चौधरी ने बिहार सरकार के सभी शहीद पत्रकार के परिजनों को 30 लाख रुपया देने की मांग किया । 
उन्होंने कहा कि बिहार में पत्राकार का कलम रुकने वाला नही है अपराधी गोली चलाते रहे और कलम के सिपाही अपना कलम चलाते रहे । साथ उन्होंने बिहार सरकार के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि  दर्जनों पत्राकारों की हत्या एवं लोगो को कपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है । और बिहार सरकार पराकारो के सुरक्षा के सवाल पर मोन धारण किये हुए है । इस मौके पर वरिष्ट पत्राकार मनोहर कुमार सभी पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पत्रकारिता करना काफी कठिन होता जा रहा है खासकर सुरक्षा को लेकर लेकिन इतना होने के बाद भी बिहार सरकार नही जग रही है । उन्होंने पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की हत्या का घोर आलोचना किया और कहा कि पत्रकार अपने घर की साड़ी सुख सुविधा को ताक पर रख कर लोगों की सेवा करते है लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नही है ।
इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह की हत्या को लेकर सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मोन रखकर श्रधंजलि दिया । 
इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई की पूर्णिया प्रमंडलीय पत्रकार संघ के द्वारा धमेंद्र सिंह के परिजनों  आर्थिक मदद भी की जायेगी इसके लिए 16 नवम्बर को डाक बंगला में दिन के एक बजे बैठक भी रखी गई है । 
इस मोके पर संघ के अध्यक्ष गंगा प्रसाद चौधरी,सचिव दीपक कुमार दीपू,अखिलेश चंद्रा,मनोहर कुमार ,पंकज भारतीय ,भोला ठाकुर ,प्रशांत चौधरी,मोहित पंडित ,रवि प्रकाश अखिलेश जायसवाल ,के के गौरव ,गोविन्द कुमार ,पंकज झा ,भूषण कुमार ,श्याम कुमार ,किशोर कुमार ,अमित कुमार ,नीलाम्बर राज ,नंदन वर्मा मौजूद थे