पूर्णिया में 20 अगस्त को फहरने वाला एतिहासिक तिरंगे की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है । सुनील कुमार के प्रयास से यह दिन पूर्णिया के नागरिकों के लिए गौरवपूर्ण साबित होगा ।
यह तिरंगा लगभग 7100 मीटर लम्बा है । तिरंगे को गुलजारबाग जीरो माइल से बरसोनी चेकपोस्ट तक एन०एच 31 पर मानव श्रृंखला के माध्यम से 20 अगस्त को सुबह 7 बजे फहराया जायेगा ।
इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुगम रखने के लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है । इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का रुकावट न आये इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है ।
इस सम्बन्ध में आज जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजकों तथा स्थानीय पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजकों के अनुरोध पत्र के रूप में एन०एच०ए०आई से एन०ओ०सी प्राप्त किया गया । कार्यक्रम अवधि में एन०एच 31 के एक लेन को यातायात हेतु प्रतिबंधित कर करके दूसरे लेन से दोनों तरफ से ट्रैफिक का परिचालन कराया जायेगा । जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को कार्यक्रम हेतु निर्धारित एन०एच० के खंड पर प्रत्येक 500 मीटर की दूरी पर अस्थाई पिलर लगाकर पिलर न० निर्धारित करने का निर्देश दिया है । मानव श्रृंखला निर्माण हेतु चयनित छात्र तथा छात्राओं एवं अन्य वोलंटियर पिलर न० के आधार पर जगह निर्धारित किया जाएगा ।
जिला पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम को पूर्णियावासियों के लिए ऐतिहासिक और यादगार क़रार दिया गया ।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर,अनुमंडल पदाधिकारी बायसी ,अपर समाहर्ता ,उप विकास आयुक्त,विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि सहित आयोजक सुनील कुमार तथा मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे ।