News by Date

बुधवार, 17 अगस्त 2016

पूर्णिया : पानी भरे गड्ढे से युवक की लाश बरामद

पूर्णिया में फिर एक बार एक युवक की लाश बरामद की गयी है । युवक की लाश पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के कसबा रोड में रेलवे गुमटी के नजदीक एक पानी भरे गड्ढे में मिला । युवक के लाश की शिनाख्त भी कर ली गयी है ।
       युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक युवक मुस्तफा का रज़ा नाम का एक मित्र उनके घर आया और मुस्तफा को अपने ले जाने की बात कही । उसने कहा कि वह बस कसबा जा रहा है और शीघ्र ही लौट जायेगा । परन्तु जब रात तक मुस्तफा वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की,खोजने के क्रम में ही रेलवे गुमटी के समीप पानी के गड्ढे में युवक की लाश मिली और फिर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
                परिजनों का कहना है कि उन्हें हत्या के पीछे मुस्तफा के मित्र रज़ा का हाथ होने की आशंका है । उन्होंने कहा कि रज़ा इसी मकसद से उनके बेटे को साथ ले गया और उसकी हत्या कर लाश गड्ढे में फेंक दिया ।
             पुलिस द्वारा भी इस मामले की जांच गहनता से की जा रही है । तत्काल तो पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचीं है । जांच के बाद ही मामले का खुलासा होने की बात कही ।