जिला शहरी विकास अभिकरण, पुर्णिया मद के अन्तर्गत कुल छः पथ क्रमशः-
1. नगर निगम, पुर्णिया अन्तर्गत रामबाग प्रोफेसर कॉलोनी रोड नम्बर 01 मे पी सी सी रोड से भाया सत्यनारायण मंडल एवं एच्० के० मंडल, के घर से हरी ओम कुशवाहा के घर तक एवं विनय मिश्रा के घर से शम्भू यादव के घर तक और विनय मिश्रा के घर से मदन भगत के घर तक पथ निर्माण कार्य । राशि -8173766/-रूपये
2. नगर निगम पुर्णिया अन्तर्गत रामबाग रोड नम्बर 02 मे पी सी सी रोड से अरुण विश्वास के घर होते हुए रविंद्र चौरसिया के घर तक एवं विक्रम यादव के घर से परमानन्द महतो के घर तक एवं कृष्ण कुमार यादव के घर से रविंद्र साह के घर से पासवान जी मास्टर के घर तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य। राशि- 7155548/-रूपये
3. नगर निगम पुर्णिया अन्तर्गत रामबाग रोड नम्बर 03 प्रो० साहब के घर से भाया वर्मा जी के घर होते हुए सुरेश साह के घर एवं फौजी साहब के घर होते हुए दिनेश के घर तक और दुर्गा मंदिर होते हुए मेन रोड पी सी सी ढलाई तक पथ निर्माण कार्य। राशि- 13742658/-रूपये
4.नगर निगम पुर्णिया अन्तर्गत वार्ड नम्बर 38 मे सरदार टोला मे रामचन्द्र चौधरी के घर से दुर्गा शर्मा के घर तक और राम उदगार मास्टर के घर से ऐना महल पोखर तक पथ निर्माण कार्य। राशि- 5165254/-रूपये
5.नगर निगम पुर्णिया अन्तर्गत वार्ड नम्बर 39 मे एन० एच०-31 तिवारी कोल्ड स्टोरेज के सामने वार्ड नम्बर 39 सिंघिया बस्ती मे हयारानी के घर होते हुए मनोहर यादव के घर तक पथ निर्माण कार्य। राशि- 6372415/-रूपये
6.नगर निगम, पुर्णिया अन्तर्गत रामबाग मे रेलवे गुमटी से सरना चौक खैरु गंज यादव टोला तक पथ निर्माण कार्य। राशि- 10296945/- रूपये
उक्त योजनाओं का अनुमोदन बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के पूर्व माननीय सांसद संतोष कुशवाहा के प्रयास से मुख्यमंत्री नगर विकास अन्तर्गत नगर निगम पुर्णिया के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति द्वारा दिनांक- 05-07-2014 की बैठक मे प्राथमिकता के आधार पर लिया गया था। उपयुक्त योजनाओं का शिलायन्यास के अवसर पर स्थानीय लोगो मे काफी उत्साह देखा गया एवं लोगो द्वारा पुर्णिया सांसद के प्रति आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्रीमती विभा देवी, नगर जदयू अध्यक्ष नीलू सिंह पटेल, वार्ड पार्षद विजय उरांव, वार्ड पार्षद पप्पू पासवान, जीतेन्द्र यादव, नगर जदयू प्रवक्ता अजीत भगत, छात्र समागम जिला अध्यक्ष सुशांत कुशवाहा, बबलू चौधरी, बहादुर यादव, सुरेंद्र विनायक,जिला शहरी विकास अभिकरण पुर्णिया के अभियंता आदि दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
News by Date
मंगलवार, 8 नवंबर 2016
सांसद ने किया नगर निगम क्षेत्रो के छः सड़कों का शिलायन्यास
