News by Date

सोमवार, 7 नवंबर 2016

पूर्णिया : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा सम्पन्न

छठ पर्व का समापन आज सोमवार  सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ। इस दौरान लाखों लोगों, विशेषकर महिलाओं ने ठंड की परवाह किए बगैर कुशहा नदी और विभिन्न पोखरों  में डुबकी लगाई और उगते सूर्य की प्रार्थना की।
छठ पर्व को देखते हुए किए गए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की वजह से इस दौरान कोई घटना देखने को नहीं मिली
बनमनखी थाना प्रभारी विजय कु सिंह दल बल के साथ मुस्तेद रहे , बाकी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।  छठ पूजा शांति से संपन्न हो जाने से प्रशासनिक महकमा खफी राहत में है ।

इस त्योहार पर सूर्य की पूजा की जाती है और सूर्य देव को फल, घर पर बनाए गए ठेकुआ, पेड़ा, पकवान, चावल के लड्डू, कच्ची सब्जियां और मौसम की पहली फसल चढ़ाई जाती है। सभी मीठे पकवान और फल-सब्जियां बांस की बनी टोकरी और सूप में चढ़ाए जाते हैं। सूर्य ऊर्जा और जीवनी शक्ति के देवता माने जाते हैं और छठ के दौरान इनकी पूजा उन्नति, बेहतरी और प्रगति के लिए की जाती है।