News by Date

बुधवार, 11 मई 2016

जिला टॉपर हर्ष महज 4 अंक से रह गया टॉप 10 से दूर

पूर्णिया जिले के मेधावी छात्र हर्ष ने इंटर साइंस परीक्षा 2016 में 410 अंक प्राप्त किया है परन्तु वह केवल चार अंकों के लिए टॉप 10 में शामिल होने से रह गया ।
            वैसे हर्ष अपने इतने अच्छे परिणाम से बहुत खुश है लेकिन टॉप 10 में शामिल नहीं होने पर थोड़ा मलाल भी है। हर्ष ने एम्बिशन कोचिंग सेंटर में परीक्षा की तैयारी की थी। वहाँ के शिक्षक और निदेशक अमित सिन्हा हर्ष के परिणाम के अत्यंत खुश है।उन्होंने कहा कि सम्भवतः हर्ष जिला टॉपर होगा। हर्ष ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दी। उसने कहा कि शिक्षकों के अच्छे मार्ग दर्शन के वजह से उसने सफलता पायी है। हर्ष आगे चल कर इंजीनियर बनना चाहता है। हर्ष एक शिक्षक का पुत्र है और मध्यवर्गीय परिवार से सम्बन्ध रखता है।