News by Date

बुधवार, 11 मई 2016

दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर धराया

पूर्णिया पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के दो युवकों का धर दबोचा गया। दोनों की गिरफ्तारी  बिहार - बंगाल सीमा से सटे दालकोला चेकपोस्ट पर की गयी। दोनों को 2 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया।
              इस सम्बन्ध में एसपी निशांत कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि दोनों युवक जिसमें एक का नाम सुरेश कुमार राम और दूसरे का नाम रवि कुमार राम है बायसी थाना क्षेत्र के हिजला गाँव के सम्बन्ध रखते है। दोनों पेशेवर गांजा तस्कर है परन्तु बिहार के नई उत्पादन नीति के लागू होने के पश्चात ये गिरोह कम मात्रा में गांजा की सप्लाई बंगाल से बिहार में करता था।
              दोनों की गिरफ्तारी रेगुलर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया और साथ ही गिरोह से सम्बंधित जानकारी भी दी। उनके पास से एक बाईक और दो मोबाइल बरामद हुई है। कॉल डीटेल की भी जांच जारी है। पुलिस इस व्यापार से सम्बंधित सभी लोगों की तलाश कर रही है।
               इस अभियान में बायसी थानाध्यक्ष टीपी सिंह,सब-इंस्पेक्टर सुभाषचन्द्र मंडल तथा तीन पुलिस कर्मी तैनात थे। सभी को पुरस्कृत किया जायेगा।