News by Date

बुधवार, 11 मई 2016

पूर्णिया-सहरसा पाँच ट्रेनों का होगा परिचलन

अब जल्द ही पूर्णिया से सहरसा तक 5 नये ट्रेनों का परिचालन शुरू कर  दिया जाएगा | मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने बताया की 6 मई को सीआरएस ने निरक्षण रिपोर्ट देकर ट्रेन परिचालन शुरू करने की स्वकृति दे दी है | सीआरएस ने उक्त रेल खण्ड पर अवि 60 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से ट्रेनों का परिचलन शुरू करने को कहा है | अभी मुरलीगंज तक चलने वाली कोसी एक्सप्रेस पुर्णिया तक चलेगी और जयनगर से सहरसा चलने वाली जानकी एक्सप्रेस कटिहार से चलेगी | साथ ही समस्तीपुर से मुरलीगंज तक चलने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें अब पूर्णिया से चलेगी | कोसी एक्सप्रेस हटिया-सहरसा-पुर्णिया  अप-डाउन चलेगी और जानकी एक्सप्रेस जयनगर-सहरसा-कटिहार तक चलेगी |