पूर्णिया पुलिस द्वारा एक और उपलब्धि अपने हिस्से में कर लिया गया है । के०नगर थाना अन्तर्गत गढ़िया बलुआ गाँव स्थित वादी खगेन्द्र मेहता के दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया गया है ।
इस घटना में संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर चोर गिरोह के कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही घटना में चोरी किए सामान और इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद कर लिया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार चोर गिरोह के सरगना गोपी चौहान के०हाट थाना अन्तर्गत हाॅसिंग बोर्ड में रह कर सुबह एवं शाम को बन्द घरों तथा दुकानों की रेकी किया करता था । फिर सबकुछ पता कर के अपने अन्य साथियों को बुलाकर चोरी की घटना को अंजाम देता था । गिरोह के सात चोरों गोपी चौहान पिता रामचन्द्र चौहान साकिन-गढिया विशनपुर,थाना-के०नगर,जिला-पूर्णिया,अमित कुमार पासवान पिता जयकांत पासवान साकिन-महादेव स्थान,धमदाहा,जिला-पूर्णिया,मनोज चौहान पिता स्व० शिवानन्द चौहान साकिन-पुरानी हाट रौटा,थाना-रौटा,जिला-पूर्णिया,राज कपुर पिता अम्बिका चौहान साकिन-गढिया विशनपुर,थाना-के०नगर,जिला-पूर्णिया,बिरेन्द्र कुमार पिता योगेन्द्र चौहान साकिन-गढिया विशनपुर,थाना-के०नगर,जिला-पूर्णिया,अजय राजवार पिता प्रसादी राजवंशी साकिन-गढिया विशनपुर,थाना-के0नगर,जिला-पूर्णिया तथा संजय मंडल पिता परमेश्वर मंडल साकिन-झुनीकला,थाना-के0नगर,जिला-पूर्णिया ,की गिरफ्तारी की गई । इन चोरों के साथ चोरी के सामानों में 2 रंगीन टी०वी० बड़ा, 1 एल०सी०डी०,1 कैमरा ,8 मोबाईल ,2 शटर तोडने का औजार तथा 2 बड़ा छुड़ा पुलिस द्वारा बरामद किया गया ।
News by Date
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016
चोरी के सामान सहित 7 चोर गिरफ्तार
