सरकार किशनगंज को कैनाला बनाना चाहती है
------------
दो बच्चे का कानून सबपर लागू हो
पूर्णिया(निस) आज देश में सनातन धर्म खतरे में है! जब राम भक्त ही संकट में है तो राम मंदिर बनाकर क्या फायदा, जब राम भक्त बचेंगे तब कोई मंदिर जायेगा!आज आर्यावत है जन मानस भी है पर सनातन को मानने वाला नहीं है! उन्होंने कहा की हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए मैं मंत्री पद, बीजेपी छोड़ सकता हूँ पर हिंदुत्व कभी नहीं छोडूंगा! उक्त बाते केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने स्थानिये ठाकुरबाड़ी में समरसता संत समागम में कही! उन्होंने कहा की देश में स्थिति भयावक है एक जाति विशेष की आबादी 8 फीसदी से बढ़कर 25 फीसदी हो गई है और हिन्दू 90 से 74 फीसदी रह गई है! बिहार के 4 जिले में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गई है एवं 13 जिले में होने वाले है! बंगाल के 9 जिले, असाम के 12, यूपी के 21 जिले में हिन्दू आवादी कम हो गई है! उन्होंने किशनगंज मंदिर प्रकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की सरकार किशनगंज को कैनाला बनाना चाहती है! उन्होंने कहा जहाँ जहाँ हिन्दू आबादी घटी है सामाजिक समरसता घटी है यदि हम अभी नहीं जगे तो हमारी स्थिति भी पारसी की तरह हो जायेगी! हम अगर धर्म की रक्षा करेंगे तब ही धर्म भी हमारी रक्षा करेगा!
तीन दिनों तक चलने वाले समरसता संत समागम में देश के कोने कोने से करीब 900 साधू संत भाग ले रहे है! जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के ब्यापक प्रबंध किये गए है! इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद गोपाल नारायण सिंह, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, सदर विधायक विजय खेमका, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, एमएलसी गोपाल अग्रवाल, महाण्डलेश्वर प्रेम दास जी महाराज, विशिष्य अतिथि गोपाल न सिन्हा, राम नरेश जी महाराज, गुरु प्रशाद गोस्वामी, रितेश दास जी, सत्यप्रकाश कुप्पा घाट, देव साहब, देबु दास, रंगनाथ जी नवादा,रामबालक दास, सरदार गुरदीप सिंह जी सहित सैकड़ो साधू संत उपस्थित थे!
News by Date
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016
मैं मंत्री पद, बीजेपी छोड़ सकता हूँ पर हिंदुत्व नहीं- गिरिराज सिंह
