पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर गांव से 29 अप्रैल को एक फेसबुकिया प्यार के चक्कर में दो बच्चे की मां अपने से 10 साल छोटे युवक के साथ फरार हो गई। जब इसके गुम होने का आवेदन महिला के पिता ने 4 मई को मुफस्सिल थाने में दी और उसे ढूंढने की गुहार लगाई तो मामला सामने आया। मुफस्सिल पुलिस के प्रयास से महिला तो बरामद हो गई परंतु आरोपी युवक पुलिस के पकड़ से बाहर है। आरोपी युवक मो. मुख्तार आलम अपना नाम व फोटो बदलकर भोली-भाली महिला को प्यार के जाल में फंसाकर रूपए ऐंठने का काम करता था। आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के महाराजपुर पंचायत के महाराजपुर गांव निवासी 30 वर्षीया उक्त महिला का विवाह 9 वर्ष पूर्व अररिया के रानीगंज में हुआ था। जिसमें 5 वर्ष तथा 2 वर्ष का दो पुत्र भी है। वह पति व बच्चे के साथ बैंगलोर में रहते थे वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात प्रेमा नामक महिला से हुई। डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेमा ने ही फेसबुक पर एक युवक जिसका नाम रोहित चौधरी (मुख्तार आलम) जो पूर्णिया का रहने वाला था उससे मिलाया। प्रेमा ने बताया कि पूर्णिया का ही एक युवक है जो दस दिनों में ही रूपया दूना कर देता है। तब लालच में पड़कर उसके माध्यम से कई बार रूपया दूना की। लोभ बढ़ता गया। इस बीच मुख्तार आलम से फेसबुक पर बातें होने लगी। इसी बीच उसने सारे जेवरात को बेचकर 76 हजार रूपए मुख्तार के एकाउंट में डाल दिया।
News by Date
सोमवार, 9 मई 2016
फेसबुकिया प्यार के चक्कर में दो बच्चे की मां अपने से 10 साल छोटे युवक के साथ फरार