खेल मैदानों का जल्द ही जीर्णोद्धार होगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है और इसे राज्य खेल विभाग को भेजा जायेगा इसके अंतर्गत पूर्णिया कॉलेज खेल मैदान, जिला स्कूल खेल मैदान, जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान, इंदिरा गांधी स्टेडियम, रंगभूमि खेल मैदान, गुलाबबाग मेला ग्राउंड, पोलिटेक्निक खेल मैदान, डीएसए जैसे एक दर्जन खेल मैदानों का विकास किया जायेगा और मानक स्तर तक लाया जायेगा। दरअसल सदर विधायक द्वारा विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पूर्णिया खेल मैदानों के विकास का मुद्दा उठाया था। राज्य कला संस्कृति और खेल विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर जिला खेल विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। खेल विभाग मैदानों के विकास के लिए प्राक्कलन तैयार करने संबंधी प्रस्ताव के लिए कार्यपालक अभियंता की आ?वश्यकता को देखते हुए इसे सामान्य शाखा को भेज दिया गया था। खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव का कहना है कि इस संबंध में टेक्निकल पहलूओं पर गौर करने की जरुरत है और इसके टेक्निकल विशेषज्ञ की जरुरत है। इसलिए इसे सामान्य शाखा को हस्तगत किया गया है वहां एक प्रस्ताव तैयार कर इसे राज्य कला संस्कृति एवं खेल विभाग को भेजा जायेगा।
