ये एक बहुत ही दुखद घटना घटी है! अशोक कुमार तापमान मैगजीन के रिपोटर को उत्पाद विभाग उठा के ले गई! चुकी शराब से जुड़ा मुद्दा था इसलिए कुछ लोगो ने घटना को सही भी मान लिया मैं भी! लेकिन जब सच्चाई पता चली तो पत्रकार जगत को सोचने पर मजबूर कर दिया है की कैसे कोई कोई न्यूज़ लिखे! हुआ यूँ की पटना हेल्पलाइन न पर किसी ने फोन किया की खुस्किबाग में एक जगह शराब बिकती है! सुचना पर पूर्णिया उत्पाद विभाग ने पत्रकार अशोक जी के घर के बाहर खाली जमीन से प्लास्टिक में लिपटा हुआ सिर्फ एक पीस बोतल बरामद की! यहाँ क्लियर कर देना चाहता हूँ की घर में या घर के चारदीवारी के अंदर बोतल बरामद नहीं हुआ है बाहर खाली जमीन के कूड़े के ढ़ेर पर फेका हुआ था! अब सवाल यह उठता है की अगर कोई शराब बेचेगा तो सिर्फ एक बोतल ही बरामद होगा, वो भी घर के बाहर कूड़े के ढेर पर प्लास्टिक में लिपटा हुआ! जब हम 5 6 पत्रकार ने उत्पाद विभाग पर दबाब डाला तो उन्होंने कहा की किन्ही के सुचना पर कार्यवाही की जब सुचना देने वाले को पकड़ कर लाया गया तो आदमी पत्रकार अशोक जी का पड़ोसी ही निकला और कराई से पूछने पर उसने कबूल किया की चाँद नाम के वय्क्ति के कहने पर वहा शराब फेककर उसे फसाया! चाँद वही वय्क्ति है जो रेडलाइट एरिया में जिस्मफरोसी का काम करता है और ऊपर मुम्बई तक लड़कियो को सप्लाय करता है! पिछले दिनों रेडलाइट एरिया में हुए छापेमारी से ये लोग खार खाये हुए है! अब जब दूध का दूध पानी का पानी हो गया है उत्पाद विभाग को भी सच्चाई पता चल गया है फिर भी विभाग पत्रकार अशोक जी को छोड़ने को तैयार नहीं है, उनका कहना है ठीक है यह निर्दोष है पर ये अब कोर्ट का काम है हम जज नहीं है इन्हें जेल भेजना ही पड़ेगा! रात से ही सभी मिडिया हॉउस के लोग प्रयास कर रहे है ! आज 11 बजे तक का समय दिया गया है।
अगर ऐसा हुआ तो आपके गेट के बाहर कोई भी बोतल फेक के फसा सकता है?
उत्पाद विभाग के लोगो का कहना है की अगर मेरे बाउंडरी बॉल के अंदर कोई बोतल फेक देगा तो उत्पाद अधीक्षक फस जायेगा, यह कैसा कानून है?
अब तो घर के गेट पर रातभर जग कर पत्रकारो को पहरा देना होगा कोई बोतल फेके न, क्योंकि ज्यादा दुश्मन हमीलोगो का है
अगर ऐसा हुआ तो आपके गेट के बाहर कोई भी बोतल फेक के फसा सकता है?
उत्पाद विभाग के लोगो का कहना है की अगर मेरे बाउंडरी बॉल के अंदर कोई बोतल फेक देगा तो उत्पाद अधीक्षक फस जायेगा, यह कैसा कानून है?
अब तो घर के गेट पर रातभर जग कर पत्रकारो को पहरा देना होगा कोई बोतल फेके न, क्योंकि ज्यादा दुश्मन हमीलोगो का है
