शराब पर रोक लगने के इतने महीने बाद भी शराब के अवैध सप्लाई का सिलसिला रुक नहीं रहा है । पूर्णिया में शराब बंदी अभियान के अंतर्गत रेगुलर चेकिंग के दौरान शराब सप्लाई करने वाली वाहन को पुलिस द्वारा जब्त किया गया ।
मद्ध निषेध अभियान के अंतर्गत N.H-31 दिग्घी पुल भट्ठा के निकट थानाध्यक्ष बायसी थाना एवं सशस्त्र बलों के द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में मारूति सुजुकी 800 कार नम्बर -BR-31 A-2800 से बंगाल राज्य निर्मित विदेशी शराब Royal Stag की कुल 159 बोतल बरामद कर जब्त किया गया । साथ इसको सप्लाई करते हुए पकड़े गए अभियुक्त चंदन कुमार ठाकुर तथा मो० शाबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है । दोनों अभियुक्त जिला मधुबनी के रहने वाले है । दोनों पर नई शराब उत्पाद नीति के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।
News by Date
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016
शराब पर रोक लगने के इतने महीने बाद भी.......
