News by Date

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

बनमनखी अनुमंडल अन्तर्गत धरहरा गांव में लगी भीषण आग

आज अहले सुबह बनमनखी प्रखंड अंतर्गत धरहरा पंचायत के वार्ड नंबर 9 के निवासी डाॅ. मुरली प्रसाद साह के घर मे अचानक भीषण आग लग गयी. जिसमे देखते देखते लाखो की सम्पत्ति जलकर राख हो गया इस भीषण अग्नि कांड में किसी जान-माल का छति नही हुआ लेकिन घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। और आग इस कदर लगा कि घर से किसी भी सामान को नही निकाल पाए और गणिमत यह रहा कि आग सुबह सुबह लगी चूँकि इस समय गाँव मेंं सभी लोग मौजूद थे । इसलिए सभी ग्रामीणौ ने बिना देर किए इकट्ठा होकर आग पर काबू कर लिए और इसके बाद अग्निशमन दस्ता भी पहुँच गए और रही सही आग पर अग्निशमन दस्ता ने काबु कर लिए ।