News by Date

बुधवार, 22 जून 2016

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ सुखाड़ की पूर्व तैयारी की बैठक हुई ।

आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ सुखाड़ की पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक बुलाई गयी । बैठक में सभी अंचलाधिकारी को कटाव प्रवण पंचायतों में घरों का सर्वे कर सूची तैयार कर ग्रामसभा में पारित करने का निर्देश दिया गया । जिला के सभी अंचलों में संभावित बाढ़ की स्थिति में शरण स्थली को चिन्हित किया गया है । सभी शरण स्थलों पर आवश्यकतानुसार शौचालय एवं चापाकल की व्यवस्था हेतु पूर्व तैयारी करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पी०एच०ई०डी० को दिया गया । सभी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश   सिविल सर्जन को दिया गया । कार्यपालक अभियंता को जल निस्सरण को आयसि में कटाव निरोधी सामग्री का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि कटाव की स्थिति में अविलंब कार्रवाई की जाए । जिला पशुपालक पदाधिकारी को सभी पशु चिकित्सालय में आवश्यक पशु दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं पशुचारा की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु दर तथा आपूर्तिकर्ता का निर्धारण करने को कहा गया । प्रमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर कार्यरत करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया ।
प्रभावी सूचना तंत्र बनाने हेतु प्रत्येक गाँव से दस - दस नवयुवकों की सूची मोबाईल न० सहित सभी स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सूची , चौकीदार , थाना आदि की सूची मोबाईल न० सहित दो दिनों के अंदर तैयार करने का निर्देश दिया गया । साथ ही नाव का निबंधन कर नाव मालिकों के साथ इकरारनामा तथा दवा दुकानदारों से बैठक कर बाढ़ की स्थिति में दवा की व्यवस्था पूर्ण रखने के लिए सभी अंचलपदाधिकरीयों निर्देश दिया गया ।
       बैठक में उपविकास आयुक्त , अपर समाहर्ता , सिविल सर्जन , सभी अंचल के पदाधिकारी आदि मौजूद थे ।