News by Date

बुधवार, 22 जून 2016

क्रांति देवी अध्यक्ष,छोटू सिंह बने जिला परिषद् उपाध्यक्ष

प्रशासनिक चाक चौबंद  व्यवस्था के बीच जिला परिषद कार्यालय पूर्णिया में जिला परिषद शपथ ग्रहण समारोह एवम् जिला परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव का कार्य संपन्न हुआ,चुनाव के लिए सभी जिला परिषद् ने पूर्णिया जिलाधिकारी के समक्ष वोटिंग किया,जिसमे जिला परिषद अध्यक्ष के लिए क्रांति देवी को निर्विरोध चुना गया, और उपाध्यक्ष पद के लिए  वोटिंग के आधार पर छोटू सिंह को चुना गया, वे अपने निकट प्रतिद्वंदी राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव काे 10 के मुकाबले 14 मताें से पराजित कर दिया दौरान जिला पारिषद कार्यालय के बाहर काफी लोगों की भीड़ देखी गयी और चुनाव ख़त्म होने तक प्रशासन व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही,