पूर्णिया-बिहार के पूर्णिया में निगरानी विभाग की टीम ने एक पुलिस एएसआई को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया,निगरानी की पकड़ में आया एएसआई अशोक कुमार पहले मुफ्फसिल थाने में पदस्थापित था और फिलहाल ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में थाने से निलंबित चल रहा था!निगरानी ने यह गिरफ्तारी काफी गोपनीय तरीके से पूर्णिया के जय प्रकाश नगर स्थित एएसआई के घर से तब की जब वह शिकायतकर्ता आदित्य उरांव से बतौर एक पुलिस केस की रिपोर्ट में पैरवी करने के लिए10हजार रुपये ले रहा था,गिरफ्तारी के बाद अशोक को निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई जहां उसे निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा ! पूरी कार्रवाई के बाबत निगरानी डीएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि एएसआई से पीड़ित चल रहे आदित्य कुमार उरांव ने निगरानी में एक मामला दर्ज कराया था और यह बताया था कि पूर्णिया मुफ्फसिल थाने के कांड संख्या 152/16 के तहत एएसआई अशोक कुमार आईओ हैं और वे इस केस में उसे बचाने के लिए 10 हजार रुपये मांग रहे हैं,पूरा मामला एक दुष्कर्म के आरोप को रफा-दफा करने से जुड़ा था आज निगरानी की हुई यह कार्रवाई पूर्णिया में चर्चा का विषय बना हुआ है !
News by Date
बुधवार, 22 जून 2016
घुस लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा दरोगा