पूर्णिया(निस) पूर्णिया के मरंगा मे नवनिर्मित भवन मे मुख्यमंत्री के सात निश्चयों मे शामिल महत्वकांशी योजना 'कुशल युवा' की शुरुआत सांसद संतोष कुशवाहा के द्वारा किया गया। इस योजना के तहत 15 से 25 साल के मैट्रिक एवं इंटर पास युवाओं का यहां कौशल विकाश किया जायेगा। हर साल लगभग लाखो युवाओं का कौशल विकास सरकारी व निजी स्तर पर कौशल विकास केंद्रों मे होगा। प्रशिक्षण प्रारम्भ 15 नवंबर से शुरू की जायेगी। इस केंद्र मे कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के अलावा हिंदी - अंग्रेजी संवाद कला और व्यबहार कला का प्रशिक्षण मिलेगा। 240 घंटो के कोर्स मे 120 घंटे कंप्यूटर की जानकारी,80 घंटे संवाद कला और 40 घण्टे व्यबहार कला का प्रशिक्षण दिया जायेगा। पूर्णिया के छात्र छात्राओं मे कुशल युवा योजना को लेकर काफी ख़ुशी और हर्ष का माहौल है । इसके लिए छात्र समागम मुख्यमंत्री और सांसद संतोष कुशवाहा को धन्यवाद दिया है! छात्र नेता सुशांत रंजन ने कहा की मुख्यमंत्री ने अपने सात निश्चय मे युवाओं के लिए इस योजना को रखा और अपना किया वादा पूरा किये।निश्चित रूप से छात्र छात्राओं को इस योजना से लाभ पहुचेगा। और छात्र समागम पूर्णिया के सभी प्रखंड मे कार्यक्रम कर इस योजना की जानकारी छात्रों को बतायेगी और छात्रों को लाभ पहुचाने के लिए काम करेगी।
