पूर्णिया(निस) गांधी जयंती के अवसर पर सासंद संतोष कुशवाहा बेलौरी अनचित साह उच्च विद्यालय के प्रगांण से शराब मुक्त भारत का नारा देते हुऐ प्रभाज फेरी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किये ! सांसद संक्लप सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग और हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार नहीं बल्कि पूरा देश शराब मुक्त बनाना चाहते हैं अतः सब लोग संकल्प ले कि आज के बाद ना शराब छुयेगे न शराब पीयेंगे! उन्होंने लोगो से अपील की कि इस शराब मुक्त मुहीम में सहयोग कर समाज को शराब से होने वाली समस्या को जन जन तक पहुँचायेंगे! विद्यालय में सांसद ने बच्चो के अच्छे स्वास्थ्य एवं व्यायाम के लिए जिम का उद्घाटन किया! साथ ही सांसद ने विद्यालय के चार दिवारी कार्य और शौचालय निर्माण, खेल कूद का मैदान बनाने की घोषणा किया! सांसद के साथ पूर्णिया के महापौर विभा कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष नीलू सिंह पटेल, वार्ड पार्षद विश्वजीत सिंह, अजीत भगत, सुशांत कुशवाहा, अविनाश सिंह कुशवाहा,राकेश राय,जवाहर यादव, प्रकाश राय, वार्ड पार्षद पवन ठाकुर, पप्पू पासवान, लाल बहादुर यादव,भोला कुशवाहा, मुरारी भगत, अमित कुमार डब्लु आदि उपस्थित थे!
