गांधी जयंती के अवसर पर निर्धारित तिथि समय के अनुसार पंचायत बिकास हेतु आमसभा होना चाहिए था !लेकिन आमजन बेसब्री से सरकारी कर्मीयो के आस में दोपहर ढाई बजे तक इन्तज़ार करते रहे, लेकिन आमजन निराश भाव से ब्याकूल हो आवेदन वार्ड सदस्य को सोप कर आक्रोशीत हो घर के लिए निकल पड़े । पंचायत के समाजसेवी अरुण पासवान ,गोविंद शर्मा,दयानंद शर्मा,डोमी मंडल,जगदीश मंडल,ब्रह्मदेव सिंह,बंटी सिंह,लालबहादूर सिंह सहित ने स्पष्ट कहा की हमलोगों का पंचायत में बदहाली है, जिसके जिम्मेदार प्रतिनिधी एवं पदाधिकारी दोनों हैं! वहीं पंचायत भवन से लोगों में आक्रोश देख प्रखंड बिकास पदाधिकारी बिपीन कुमार को पूछने पर बताया की यथाशीघ्र ध्यान देते हैं! कुछ देर में पंचायत सचिव अनिल यादव ऊपस्थित हुए,आते ही फोटो लेकर चले गये ! पंचायत के जयप्रकाश सिंह ,अनुपलाल मंडल,ब्रह्मदेव मंडल ,दिवाकर पासवान, हरिलाल दास सहित ने कहा की हमलोगों ने आवेदन वार्डसदस्य को थमा दिया है! यह आम सभा कार्यक्रम नहीं हुआ,हमलोग आगामी वर्ष विकाश से वंचित रह जाएंगे जिसके जिम्मेवार प्रतिनिधी साथ पदाधिकारी हैं!
