News by Date

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

बिच बाजार में अपराधियों ने महिला से छीने 45000 रूपये

पूर्णिया के धमदाहा में बैंक से रुपये निकाल कर आती महिला का अपराधियों द्वारा रुपया उड़ा लिया गया ।
           पूरी घटना इस प्रकार है कि शनिवार के दोपहर को चंदरही गांव निवासी अशोक मेहता की पत्नी अनिता देवी द्वारा सेंट्रल बैंक से 45 हजार रुपए का निकासी कर बेटे के साथ मोटरसाईकिल पर जा रही है । उसने रुपयों को एक झोले में रखा हुआ था । इसी क्रम में बीच बाजार से उजले रंग की पल्सर पर सवार तीन उच्चक्के आए और रुपए का थैला लेकर भाग गए । महिला और उसके पुत्र के चीखने आस पास के लोग जमा हो गए । फिर मौक़े पर पुलिस पहुँच कर जिस दिशा में अपराधी भागे थे,उधर जाकर पीछा किया परन्तु वे काफी आगे निकल चुके थे । बीच बाजार में इस प्रकार की घटना होने से लोगों में डर समा गया ।
         मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है । डीएसपी के अनुसार मामले की जाँच गहनता से की जा रही है । अपराधियों की गिरफ़्तारी जल्द होगी ।