सरकारी डॉक्टरों के अपने ड्यूटी से आए दिन गायब रहने पर राज्य स्वास्थ्य समिति ने नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है । ऐसी परिस्थिति पर ध्यान रखने हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा संजीवनी नामक एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसके तहत अस्पताल या पी०एच०सी० से डॉक्टरों के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर मरीज द्वारा टोल फ़्री नंबर से तुरंत सूचना राज्य स्वास्थ्य समिति को दे दिया जाएगा । जिसके बाद आगे की कार्रवाई कर समिति मरीज को सही समय पर सेवा उपलब्ध कराने में ही नहीं बल्कि अनुपस्थित डॉक्टर की खबर लेने में भी मदद करेगी ।
संजीवनी कार्यक्रम के अंतर्गत यदि अस्पताल में मरीज को मौके पर डॉक्टर नहीं मिलते है तो मरीज 104 नम्बर डायल कर सकता है जिसपर पहले जो लाइन सुनाई देती है उसमें राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा। उसके बाद मरीज से उनकी समस्या पूछी जाएगी । मरीज से जानकरी लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति इसकी सूचना सम्बंधित सिविल सर्जन को दी जाती है और संभव हो तो तत्काल अन्य व्यवस्था भी की जाती है। साथ ही अनुपस्थित डॉक्टर से भी सम्पर्क कर उनके मौकेे पर से अनुपस्थित होने का कारण पूछा जाता है । इसके अलावा इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा एक महीने का डॉक्टरों का डयूटी चार्ट बेवसाइट पर अपलोड किया जाता है ।
चूँकि 104 नंबर टोल फ्री नंबर है इसलिए इस पर कोई भी कॉल कर सकता है । इसके सम्बन्ध में तो जानकारी अभी तक सबको भी हुई है परन्तु मिली सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम मरीजों के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है । इसके कारण मरीजों की परेशानी भी कम हो रही है । साथ ही डॉक्टरों की अनुपस्थिति में भी कमी आ रही है ।

News By - मोहित पंडित