News by Date

मंगलवार, 20 सितंबर 2016

आधे घंटे के अंदर एक ही थाना क्षेत्र में 5 लाख व 1.50 लाख की लूट

पूर्णिया(निस) अब पूर्णियावासियो को पूर्णिया पुलिस के ऊपर से विश्वास उठ गया है! कोई ऐसा दिन नहीं अब बचा जिस दिन हत्या लूट की घटना न घटे! सोमवार को एक ही थाना क्षेत्र में आधे घंटे के अंदर अपराधियो ने दो लूट की घटना को अंजाम दे दिया! मरंगा थानान्तर्गत हरदा सत्संग बिहार मंदिर और हरदा पुल के बीच में बाइक सवार दो लुटेरे ने मक्का व्यवसायी को गोली मारकर 1.50 लाख रुपया लूट लिया! घायल मक्का व्यवसायी मुन्ना कुमार मेहता ने बताया की गुलाबबाग़ से मक्का बेचकर अपने दोस्त मुस्कान के साथ ठहरा हरदा अपने घर आ रहा था, शायद गुलाबबाग से ही अपराधी मोटरसाइकिल का पीछा कर रहे थे और हरदा के समीप गोली मारकर पैसे को लूट लिया गया और पूर्णिया की तरफ भाग निकले! अपराधी ने हाथ में गोली मारी है! घायल व्यवसायी का इलाज सदर अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है! घटना की सुचना मिलने के बाद पॉलिसी घटना की छानबीन कर ही रही थी की घटनास्थल से एक किलोमीटर की दुरी पर उसी रास्ते में केला व्यवसायी से पिस्तौल की नोक पर 5 लाख 60 हज़ार लूट लिए! घटना के बाद अपराधी पूर्णिया के तरफ ही भागे! संभवतः जब पुलिस पहली घटना की जाँच कर रही थी उसी वक़्त उनके सामने से अपराधी भागे होंगे! पीड़ित व्यवसायी मो अब्दुल ने बताया की वह एक केला व्यवसायी है और भट्टा बाजार के पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख 60 हज़ार की निकासी करके अपने घर मूसापुर कोढ़ा जा रहे थे तभी हरदा फरियानी के समीप दो बाइक पर सवार 4 लुटरों ने पिस्टल दिखाकर रूपये लूट लिए! आजकल मरंगा थाना कुछ ठीक नहीं चल रहा है, अभी कुछ दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर गोली चलने की बात थानाप्रभारी सबको बता रहे है, मगर यह मामला संदिग्ध नज़र आ रहा है! जब तक पूर्णिया की पुलिस व्हाटअप और संदिघ् मामलो में व्यस्त रहेगी तबतक अपराधियो का मनोबल बढ़ता रहेगा!