News by Date

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का एक बैठक सम्पन

बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय के अनुसूचित जाति जनजातीय छात्रावास मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का एक बैठक किया गया. अभाविप के प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री सुग्रीव कुमार ने बैठक मे उपस्थित छात्रौ को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रौ का छात्रवृत्ति मे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अम्बेडकर कल्याण छात्रावास की जर्जर स्थिति के विरोध मे 22 सितंबर को पटना मे विशाल प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार एससी एसटी छात्रौ के साथ छात्रवृत्ति मे कटौती एवं बंदरबांट करके धोखाधड़ी कर रहे है और अंबेडकर कल्याण छात्रावास मे छात्र पशु के जीवन जी रहे है उन्होेंने कहा कि छात्रावास मे आवास,शौचालय, शुद्ध पेयजल,बिजली आदि की स्थिति काफी जर्जर है इन तमाम मुद्दौ को लेकर पटना मे 22 सितंबर को विशाल रैली कर नीतीश कुमार को जगाने का काम करेंगे विभाग संयोजक सह बीएन मंडल विश्वविद्यालय के सभी सातौ जिला के सदस्यता प्रभारी शशिशेखर कुमार ने कहा कि आरक्षण के रक्षा करने के नाम पर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार जी एससी एसटी कर्मचारियो के प्रमोशन मे आरक्षण क्यो समाप्त कर दिए आज बिहार का समाज जानना चाहता है इस अवसर पर अभाविप के विभाग संगठन मंत्री श्री मिथिलेश कुमार, मंगल कुमार, प्रवीण कुमार राम, बिपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, जोतिष कुमार, जगराम कुमार, नमस्ते कुमार, संतोष अजनबी, सनोज कुमार, राहुल कुमार, राजा कुमार, संजय टुड्डू , बिनोद हेम्ब्रम समेत दर्जनो छात्र उपस्थित थे ।