News by Date

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

बेटे को ढूढने आए अपराधियों ने मां पर चलाई गोली 

पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने एक और आपराधिक घटना को अंजाम दिया । लगातार हो रही घटना से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है । सोमवार देर शाम रामबाग के वार्ड नंबर तीस के सूर्य नारायण सिंह कालेज के पीछे वाली गली में सात अज्ञात अपराधी जयकष्ण यादव के बड़े बेटे सक्षम को ढूढने घर में घुसे मगर बेटा घर में नहीं था लिहाजा अपराधियों ने मां पर ही गोली चला दी । इस घटना में सक्षम की माँ मीरा देवी बाल बाल बची। जाते जाते अपराधियों ने जयकष्ण मेहता के छोटे बेटे अक्षय के साथ भी मारपीट किया । घटना के बाद से मुहल्ले में दहशत का माहौल कायम है । सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । जयकष्ण मेहता रामबाग के ड्राईवर टोला के रहने वाले लॉज के छात्रों पर गोली चलाने का आरोप लगाया । घटना के बाद से अरूण यादव के लाज में रहने वाले सभी छात्र फरार हैं । लाज के सामने आवासीय इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि देर रात तक लाज के छात्र अश्लील गाना बजाकर हो हंगामा करते हैं । मना करने पर छात्र मुहल्ले वासियों से उलझ जाते हैं । जयकष्ण मेहता मूल रूप से जानकी नगर मिरचाईबाड़ी के गंगापुर पंचायत के निवासी हैं । परिवार के सदस्यों ने सक्षम की काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला, घटना से घबराया सक्षम मंगलवार सुबह घर लौटा । पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है ।