पूर्णिया में त्यौहारों को लेकर जहाँ लोगों की तैयारी और उत्साह जोरों पर हैं वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर सुरक्षा की सशक्त व्यवस्था कर ली गयी है।
दुर्गा पूजा और मोहर्रम के अवसर पर किए गए प्रशासनिक सुरक्षा के अंतर्गत बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है । सभी पूजा समितियों को लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया है । साथ ही जुलूस आदि में किसी भी प्रकार के आतिशबाजी या डीजे के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है । सभी पूजा समितियों को 11 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लेने का भी निर्देश दिया गया है । चूंकि 12 और 13 अक्टूबर को मुहर्रम का त्यौहार है,इसलिए इसके पहले दशहरा की सारी प्रक्रिया को पूरे किये जाने की बात कही गयी है ।
पूर्णिया सदर एसडीओ रवींद्र नाथ प्रसाद सिंह के अनुसार उन्हें अबतक 62 पूजा पंडालों को सूची प्राप्त हुई है । पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है । जिले के कुल 200 से अधिक पूजन स्थलों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। सभी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध कराए जाने की भी सूचना मिली है । इसके अलावा 3 अक्टूबर को पुलिस लाइन में भी पूजा समितियों के साथ बैठक रखा गया है । त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लगातार ऐसे बैठक आयोजित किए जा रहे है ।