News by Date

रविवार, 12 जून 2016

चोरी की 10 मोटर साइकिल के साथ 2 गिरफ्तार

अन्तर जिला मोटर साईकिल चोर गिरोह का भंडाफोर।
चोरी का कुल-10 मोटर साईकिल बरामद।
कुल-02 अन्तर जिला मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
1- मो0 शोहिद पिता मो0 कफिल साकिन-सौराजाबर,थाना-डगरूआ,जिला-पूर्णियाॅ।
2- मो0 कलीम पिता स्व0 शेख टुराई साकिन-सौराजाबार,थाना-डगरूआ,जिला-पूर्णियाॅ।
बरामदगी :-
1-मो0 कलीम पिता स्व0 शेख टुराई के लूट मोहल्ला स्थित आवास से कुल-05 चोरी का मोटर साईकिल बरामद।
2-मो0 शोहिद पिता मो0 कफिल साकिन-सौराजाबार,थाना-डगरूआ,जिला-पूर्णियाॅ के घर से कुल-04 चोरी का मोटर साईकिल।
3-मो0 मुरस्लीम साकिन-लूट मोहल्ला,थाना-सहायक खजाॅची,जिला-पूर्णियाॅ के घर से कुल-01 चोरी का मोटर साईकिल।
प्राथमिकी :-
के0हाट (सहायक खजाॅची थाना) कांड संख्या-235/16
,दिनांक-12-06-16,धारा-467/
468/471/401/413/414/34 भा0द0वि0
कांड की संक्षिप्त विवरणी :-
पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅ निशांत कुमार तिवारी (भा0पु0से0) द्वारा शहर में वाहन चोरी की घटना पर लगाम लगाने तथा वाहन चोरी में सक्रिय गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु शहरी क्षेत्र के थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया था।तथा वाहन चोरी में सक्रिय गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु
टीम बनाया गया था।
टीम के सदस्यों के द्वारा आसूचना संकलन के क्रम में गुप्त सूचना मिली की डगरूआ थानान्तर्गत ग्राम सौराजाबर के राहिल पिता मो0 कलीम एवं उनके पिता मो0 कलीम पिता शेख टुराई एक अन्तर जिला गिरोह बनाकर आस-पास के जिलों से मोटर साईकिल चोरी कर रहें हैं तथा शहर के लूट मोहल्ला में घर बनाकर रह रहें हैं।
प्राप्त सूचना के आलोक में गठित टीम के द्वारा लूट मोहल्ला स्थित मो0 राहिल के घर पर छापामारी किया गया तथा उसके घर से कुल-05 चोरी की मोटर साईकिल बरामद किया गया तथा घर से भागने की कोशिश के क्रम में मो0 कलीम को टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
मो0 कलीम के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर डगरूआ थानान्तर्गत ग्राम सौराजाबर से गिरोह के अन्य सदस्य मो0 शोहिद पिता मो0 कफिल के घर से चोरी की कुल-04 मोटर साईकिल एवं मो0 मुर्सलीम साकिन-लूट मोहल्ला,थाना-सहायक खजाॅची,जिला-पूर्णियाॅ के घर से 01 चोरी का मोटर साईकिल बरामद किया गया है।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया है कि इस गिरोह में आस-पास के जिलों के कई मोटर साईकिल चोर शामिल है। जिसके द्वारा आस-पास के जिलों से मोटर साईकिल चोरी करने तथा बेचने का काम करतें हैं।
अभियुक्तों की निशनदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी किया जा रहा है।