मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस कि संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब को पकड़ी गई। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धमदाहा और दालकोला चेकपोस्ट से बड़ी मात्रा में शराब और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। धमदाहा थाना अंतर्गत खरैया गांव से 16 लीटर चुलाई शराब और 44 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब के साथ संजय हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास एक चुलाई मशीन भी जब्त की गई है। वह धमदाहा के खरैया गांव का रहने वाला है। ?वह अवैध रुप से शराब बनाने का काम करता था। दालकोला चेकपोस्ट पर चार शराबी को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी अमौर का रहने वाला है। अनवर, दाउद आलम, भोला प्रसाद शर्मा और सलाउद्दीन को ब्रेथएनालाइजर से जांच के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दालकोला चेकपोस्ट से ही राजेश कुमार को एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह समस्तीपुर से रहने वाला है।
