मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत के रंगपुरा गांव में रविवार को बारिश के दौरान हुए वज्रपात से दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना मो. इमरान के आंगन में उस समय घटी जब उसका 12 वर्षीय पुत्र मो. जिसाने दूसरे घर में सामान लाने जा रहा था। बिजली कड़की और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसी समय यहां से 20 मीटर की दूरी पर एक युवक भी वज्रपात का शिकार हुआ। 18 वर्षीय युवक मो. वशीद पिता मो. आलम अपने खेत में लगे धान का बिचड़ा देखकर लौट रहा था कि वज्रपात की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
