News by Date

मंगलवार, 31 मई 2016

पूर्णिया : अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मार हत्या कर दी

बिहार में अपराधिक घटनाओं पर प्रशासन की हर कोशिश नाकाम ही जा रही है। गत रविवार को देर रात पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिजला गाँव में कुछ अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मार के हत्या कर दी । 6 या 7 की संख्या में आए अपराधी ने 55 वर्षीय ठेकेदार मो० जमशेद की हत्या को अंजाम दिया । सुबह पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया और मामले की जाँच में जुट गयी ।
              मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार मो० जमशेद मुम्बई में रह कर सरिया का ठेकेदारी करता था । इसके अलावा बायसी के मजदूरों को भी वहां में जा कर काम दिलवाता था । ठेकेदार कुछ सप्ताह पूर्व ही मुम्बई से आया था । एक सप्ताह पूर्व उसने अपने बेटे की शादी करवाई ।
              घटना के सम्बन्ध में घर वालों ने बताया कि देर रात कुछ अपराधी अचानक घर में घुस आये और ठेकेदार को ढूंढने लगे , ठेकेदार के मिलते ही उनलोगों के बीच कहा सुनी होने लगा । जब तक घर वाले मामले को जान पाते इसी बीच अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मार दी जिस से उसको मृत्यु हो गयी ।