News by Date

मंगलवार, 31 मई 2016

पूर्णिया में दो दिनों से भटकता रहा लापता बालक

पूर्णिया में दो दिनों से भटकता लापता बालक सड़क किनारे पड़ा रहा । अंततः फारबिसगंज मोड़, नया टोला निवासी सुमित ने इस 10 वर्षीय बालक अनिल कुमार को चाइल्ड लाइन को सौंपा ।
              बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के दुधपुरा गांव के दशरथ राय व अनिता देवी का 10 वर्षीय पुत्र पूर्णिया बस स्टैंड पर लापता हो गया था । यह घटना शनिवार की है । उसके बाद सोमवार को यह बच्चा जब भटकता हुआ नया टोला पहुँचा तो टोले का निवासी सुमित कुमार ने इस बच्चे की सूचना मीडियाकर्मियों को दी । जिसके बाद अनिल कुमार को उसी ने चाइल्ड लाइन से आए मनीष कुमार को सौंप दिया । बच्चा घर जाना चाहता है परन्तु पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण उसे अभी तक घर नहीं पहुँचाया जा सका है ।
             इसके अलावा मधुबनी बाजार में भी एक दस वर्षीय बालक भटकता हुआ मिला । रविवार को मिला इस बालक का नाम मनीष कुमार है और वह अपने पिता का नाम मनोजपुरी बता रहा है । इस बच्चे को भी लोगों द्वारा चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है जहाँ से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।