पूर्णिया। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को घटी घटना की पृष्ठभूमि मतपत्र मिलने के बाद ही तैयार हो गई थी। मुहर लगे मतपत्र खुले में मिलने के बाद बुधवार की शाम से ही यहां के लोगों में आक्रोश था तथा लोगों ने विरोध में एसएच 65 पर गिद्धा, बिरौली आझोकोपा गांव के पास जगह-जगह टायर जलाकर सड़क भी जाम किया था। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई थी। घटना पर दुख व्यक्त हुए सामाजिक कार्यकत्र्ता सह भाजपाध्यक्ष प्रशांत कुमार ¨सह ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मुख्यालय के थाना परिसर में पुलिस बल और अधिकारी जमे थे और प्रखंड कार्यालय में प्रखंडकर्मी एवं पत्रकारों पर जानलेवा हमला हो गया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग मुख्यमंत्री से की है। पूर्व जिप सदस्य मस्तराज जायसवाल, सामाजिक कार्यकत्र्ता जागेश्वर प्रसाद ¨सह, शैलेंद्र ¨सह, मुखिया नेपाली ¨सह, चंदन ¨सह, पूर्व विधायक शंकर ¨सह, रामधनी त्यागी, पूर्व मुखिया रामचंद्र पंडित, अवधेश जायसवाल, बबलू मंडल, विष्णुदेव ¨सह यादव, रणधीर ¨सह, राजू ¨सह, मुखिया शांति देवी, अर¨वद साह, विवेकानंद शर्मा, गजाधर मंडल आदि ने पत्रकारों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में ¨नदा करते हुए कहा कि यह समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है।