News by Date

शुक्रवार, 3 जून 2016

जगेली में मिली दो नाबालिग लड़की पुलिस के हवाले

पूर्णिया। श्रीनगर थाना अंतर्गत जगैली चौक पर रास्ता भटक कर पहुंची दो नाबालिग लड़कियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक धमदाहा की रहने वाली दोनों लड़की की उम्र क्रमश: 12 वर्ष और 11 वर्ष है। दोनों बहन बतायी गई है। पुलिस दोनों को महिला हेल्पलाइन को सौंपने की तैयारी कर रही थी।
पुलिस को दोनों ने बताया है कि दोनों को श्रीनगर के रानीपतरा जाना था लेकिन जगैली के पास दोनों को महसूस हुआ कि वह गलत दिशा में जाने वाली आटो पर बैठ गई हैं। इसी आशंका पर दोनों ऑटो से उतर कर इधर-उधर भटकने लगी। भटकते देख ग्रामीणों ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की, जिसमें उनदोनों ने कुछ भी सही नहीं बताया। ग्रामीणों के मुताबिक लड़कियां डरी हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ने अपना पता धमदाह बताया और कहा वह रानीपतरा जा रही थी और रास्ता भटक गयी है। पुलिस ने दोनों को महिला हेल्प लाइन को सौंपे जाने की बात बताई है।