नगर निकाय पूर्णिया के 46 वार्डो में एक दो वार्डो को छोड दे तो सभी वार्डो में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन हो गया,वार्ड संख्या 3 में दो प्रत्याशीयो में मारपीट हो गई जिसमे वर्तमान पार्षद आमोद सिंह का पुत्र घायल हो गया!वही वार्ड 38 में बोगस वोट को लेकर कहा सुनी हुई जिसके कारण आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा! जल्द ही मामला शांत भी हो गया। नगर निकाय चुनाव में किस्मत आज़मा रहे कुल 352 प्रत्याशियों का किस्मत पर 1लाख 92हज़ार 455 मतदाताओ ने मुहर लगा दी है इसीके साथ प्रत्यासियो का किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है।अब 16 जून को उनके भाग्य का पिटारा खुलेगा,। कौन जीतेगा कौन हारेगा इसपर मंथन जारी है। शाम 5 बजे मतदान खत्म होने पर कुलपूर्णिया नगर निगम में कुल -57.63 %.मतदान हुआ जिसमे पुरुष 32.17%.और महिला-25.46% ने वोटिंग किया!
