News by Date

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

लोगो ने पीट पीट कर महिला को मार डाला

पुर्णिया(निस)मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद में 8 लोगो ने मिलकर  65 वर्षीय महिला बीबी साकरा खातून की पीट पीटकर हत्या कर दी! इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए है, जिनका इलाज सदर अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है। मुफस्सिल पुलिस ने शब को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के संबंध मे महेन्द्रपुर नहर टोला निवासी मो तस्लीम ने बताया कि मैं अपने 56 डिसमिल जमीन पर दखल कब्जेदार था और जमीन का सारा कागज भी मेरे पास है । लेकिन मेरा भतीजा मो मोहसीन, मो अमीनउद्दीन, मो नईमउद्दीन सभी पिता मो अख्तर उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। इस बाबत कई बार पंचायती भी किया गया और उस पंचायती में उक्त विवादित जमीन को जोतने से दोनों पक्ष को मना भी किया गया था। लेकिन विपक्षी पंचायत के फैसले को मानने से इंकार करते हुए रविवार को 8 बजे सुबह उक्त विवादित जमीन को ट्रेक्टर से जोत रहा था। हमलोग उसे रोकने पहुँचे तो मो मोहसीन, मो अमीनउद्दीन,  मो नईमउद्दीन,  तवारक, तनजीम, मो अजीम, साबिला खातून,  बूचनी खातुन ने हमलोगों के ऊपर प्रहार कर दिया। जिसमें  साकरा खातून, मो शरीफ, मो मुस्तकीम व मो रईसउद्दीन के साथ मारपीट किया जिसमे सभी घायल हो गये । इसकी जानकारी मुखिया व सरपंच को दिया तो उनलोगों ने थाना में आवेदन देने कहा। हमलोगों ने 10 बजे मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर सदर अस्पताल घायलों का इलाज करने चले गए। परंतु पुलिस मौके पर नहीं पहुँची, पुनः रात्री लगभग 8 बजे सभी आरोपी गाली-ग्लोज करते हुये मेरे घर पहुँच कर मारपीट शुरू कर दिया । मारपीट के दौरान मेरी पत्नी  बीबी साकरा खातुन (65)की जमकर पिटाई कर दी गयी जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी । स्थिति गंभीर देखते हुऐ सभी आरोपी फरार हो गया । वही स्थानिय लोगो के सहयोग से घायल महैन्द्रपुर मुसलिम टोला के बीबी साकरा खातून को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया । वहीँ मृतक का पुत्र मो रईस ने कहा कि अगर मुफ्फसिल पुलिस हमलोगों के आवेदन देने के बाद एक्शन में आती तो आज मेरी माँ की हत्या नहीं होती। और ना ही हत्या होने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुँची। हमलोगों ने ही शव को रात में ही थाने लेकर पहुचे। इस घटना में पुलिस की लापरवाही साफ़ झलक रही है। मुफस्सिल थानाध्य अमीत कुमार ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू  भेज दिया! मृतक के पुत्र मो शरीफ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपी को अभियुक्त बनाया गया है ।