बाढ़ के आशंका तथा बढ़ती कटाव को देखते हुए कई रेलखण्डों का परिचालन बंद किया जा रहा है । गत रविवार सुबह समस्तीपुर के डीआरएम सुधांशु शर्मा द्वारा फेनगो हाल्ट का निरीक्षण किया गया (जहाँ लगातार कटाव हो रहा है ) जिसके बाद उन्होंने ने चर्चित सहरसा- मानसी रेलखंड का परिचालन बंद करने का फैसला लिया ।
डुमरी पुल के बंद हो जाने के बाद कोशी के लोगों के लिए एकमात्र आवागमन यह रेलखण्ड बचा था,इसके बंद होने के पश्चात लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी । जबकि इस रेलखंड पर परिचालन चालू रखने के लिए रेल विभाग हर संभव प्रयास किया परन्तु तमाम कोशिशों के बावजूद इस रेलखंड के फेनगो के पास भीषण कटाव हो रहा था । शनिवार को हुई रिकार्ड बारिश एवं नेपाल से लगभग छोड़े गए ढाई लाख कुइसेक पानी से पुल नंबर 47 पर ज़बरदस्त दवाब बना दिया। अंततः इस रेलखण्ड को बन्द करना पड़ा। कुछ ट्रेनों को खगड़िया- मानसी-बरौनी से टर्मिनेट कर दिया गया है तो कुछ को कटिहार-पूर्णिया से लाया जा रहा है ।
12203गरीब रथ खगड़िया से, 15209जनसेवा बरौनी से, 05583काँवरिया स्पेशल मानसी से टर्मिनेट कर दिया गया है,कोसी को सहरसा से शाॅर्ट टर्मिनेट कर वापस पूर्णिया भेजा गया । इसके अलावा 18697कोसी, 12567राज्यरानी, 15209जनसेवा, 15283जानकी,15531जनसाधारण, पैसेंजर कैंसल है ।
News by Date
सोमवार, 25 जुलाई 2016
कोशी सहित पूर्णिया प्रमंडल से राजधानी का संपर्क टुटा, रेल परिचालन बंद
