News by Date

सोमवार, 25 जुलाई 2016

सीमांचल में बाढ़ से हाहाकार

सीमाँचल में बाढ़ की स्थिति दिन बी दिन भयावह होते जा रही है, स्थिति का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की किशनगंज डीएम ने राज्य सरकार से SDRF की माँग की है! और आज पूर्णिया के जलालगढ का एकम्बा बाँध भी टूट गया! सीमांचल के 4 जिले पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज प्रभावित है! पूर्णिया के बैसा, बायसी, अमौर और रूपौली प्रखंड के करीब 50 हज़ार, अररिया के फरबिशगंज, जोकीहाट, पलासी के 30 हज़ार, एवं किशनगंज के लगभग सभी प्रखंड के 5 लाख की आबादी मुश्किल में है! अब तक बाढ़ से मारने वालो की संख्या किशनगंज में 4 पूर्णिया में 3 एवं अररिया में 2 है! किशनगंज में 24 राहत कैंप बनाये गए है वही पूर्णिया में 10 राहत कैंप प्रशासन ने लगाये है! आज स्थिति यह है की इतना हो जाने के बाद भी लोग अपना घर नहीं छोड़ना चाह रहे है प्रशासन माईकिंग करके उचे स्थान में जाने का आग्रह कर रहे है! किशनगंज में लोगों ने स्कूलो में शरण लिया हुआ है अब उन स्कूलो में भी पानी घुसने लगा है!