News by Date

सोमवार, 25 जुलाई 2016

बिजली के लिए मचा बनमनखी मे बिजली उपभोक्ताओं में त्राहिमाम।

बनमनखी पूर्णिया नि.सं.।पिछले कई महीने से बनमनखी,जानकीनगर,सरसी मे बिजली के लिए उपभोकताओ मे त्राहिमाम मचा हुआ है।लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी,अनुमंडल एंव जिला प्रशासन कुभकणी निद्रा मे सो चुकी है,जिससे बनमनखी,जानकीनगर,सरसी के बिजली उपभोकता उग्रआंनदोलन चरण करने की रणनीति तैयार कर रहे है।दरअसल बनमनखी के धरहारा सबपावर स्टेशन से मुख्यत:चार फिटरो क्रमशः बनमनखी,जानकीनगर,हरिमूढी एंव रसाढ को बिजली आपूर्ति किया जाता  है।लेकिन पिछले छह:महीने से बिजली आपूर्ति का रोटेशन से कोई सरोकार नही रह गया है।आलम यह है कि पिछले कई दिनो से जानकीनगर इलाके मे बिजली आपूर्ति दो घंटा मिलना भगवान भरोसे है।हालात इतनी खराब हो चुकी है बिजली आपूर्ति के सवाल पर आमजनमास को बिजली विभाग प्रतिदिन कोई नया बहाना बनाकर अपना पलवा झाड़ लेती है,जिससे आमलोगो मे काफी रोष व्यकत है।जिससे काफी आजीज होकर आमलोग अब बिजली विभाग,अनुमडल एंव जिला प्रशासन से यह सवाल पूछ रही है कि पडोसी जिले मे 23घंटा बिजली आपूर्ति मिल रही है।लेकिन पूर्णिया के बनमनखी,जानकीनगर एंव सरसी के इलाके मे दो से पांच घंटा बिजली आपूर्ति मिलना मुश्किल है।जानकीनगर के बिजली उपभोक्ता सुबोध साह ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारीयो की मनमानी इतनी चरम सीमा पार कर चुकी है बिजली उपभोक्ताओ की एक नही सुनने को तैयार है।सिर्फ जुमॉना के नाम पर अवैध वशूली करने मे लगे है और सरकारी मोबाईल तक उठाना उभोकताओ का मुनासीब नही समझते है।