News by Date

बुधवार, 27 जुलाई 2016

तो क्या तबाह हो जायेगा कोशी क्षेत्र

◆भीमनगर बराज पर आतंकी हमला की साजिश
◆बिहार पुलिस, एसएसबी ने देर रात संभाला मोर्चा

पूर्णिया(मोहित) कल्पना कीजिये आप पुरे परिवार के साथ घर में हो और अचानक आपके घर के छत लेबल से सैलाब आ जाये तो आप क्या करेंगे? महज सोचकर की रूह कांप जाता है, जी हाँ ऐसा ही कुछ होगा जब नेपाल कोशी का बराज टूटेगा! और ऐसा कभी भी हो सकता है, बराज पर आतंकी हमला का साया गहरा रहा है! आतंकी बराज को उड़ाकर सैलाब के माध्यम से बिहार में व्यपक तबाही मचाना चाह रही है! हमले की पूर्व सुचना पर नेपाल सरकार 5 दिन पूर्व ही सतर्क हो गई थी, मगर भारत के किसी भी अधिकारी ने ऐसे किसी भी खबर की पुस्टि नहीं की थी! मंगलवार देर शाम केंद्रीय ख़ुफ़िया विभाग के सुचना के बाद बिहार सरकार की भी नींद खुली और रातो रात बिहार पुलिस और एसएसबी की तैनाती कर दी!

देख चुके है लोग कोष

कोसी ने 2008 में कहर बरपाया था। पिछले 50 साल में बिहार में ऐसी बाढ़ नहीं आई थी। उस बाढ़ ने 250 लोग मारे गए थे, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए थे। करीब तीन लाख घरों और 8.40 लाख एकड़ में लगी फसलें नष्ट हो गईं थीं। तब अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले सर्वाधिक प्रभावित हुए थे। अगर आतंकी हमले से बराज टूटा तो ये जिले फिर तबाह हो जाएंगे।