पूर्णिया(निस)कटिहार से जयनगर जाने वाली जानकी एक्सप्रेस से कटकर एक सौ पचास से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। घटना के मधेपुरा के दौरम रेलवे स्टेेशन के पास की है, जहां रेल ट्रैक पर खून के छीटों से रेल की पटरी लाल हो गई है।
सुबह चार बजकर तीस मिनट पर तेज गति से आ रही जानकी एक्सप्रेस जब मधेपुरा के दौरम स्टेशन से गुजर रही थी कि भिर्खी रेल पुल के पश्चिम गोदाम के पीछे रेल ट्रैक पर काफी संख्या में भेड़ें आ गईं और ट्रेन भेंड़ों को रौंदती हुई निकल गई। ट्रेन के गुजर जाने पर पूरा ट्रैक खून से लाल हुआ था और कटे हुए भेड़ों के शव ट्रैक पर फैले हुए थे। स्टेशन प्रबंधक पारस नाथ मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चरवाहे भेड़ों को रेलवे ट्रैक के पास खुले में छोड़ कर सो रहे थे इसी दौरान ट्रेन वहां से होकर गुजरी और यह घटना घटी। घटना का पता चलते ही चरवाहे भाग गए हैं। कटकर मरी भेड़ें किसकी है यह पता नहीं चल पा रहा है।
News by Date
बुधवार, 27 जुलाई 2016
ट्रेन से कटकर 150 भेड़ की मौत
