बनमनखी पूर्णिया से लगभग छह दिनों से गायब युवक की लाश मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थानाक्षेत्र में मीरगंज रेलवे गेट के पास एक गड्ढे में बरामद किया गया । साथ ही लाश की शिनाख्त भी उस युवक के परिजन द्वारा कर ली गयी है । मिली जानकारी के अनुसार मृतक अररिया के भरगामा थानाक्षेत्र के बैजूपटी वीरनगर विशहरिया निवासी मो० सफरूद्दीन का दूसरा पुत्र मो० नौरेज(18वर्ष) था । मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र एक साथी के साथ पंजाब से लौट कर आ रहा था । उसके साथ का नाम मो० सफरूद्दीन को याद नहीं था । राजकीय सहायक रेल थाना बनमनखी जंक्शन थाना प्रभारी पकंज कुमार ने जानकारी दी कि शिनाख्त के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया और परिजनों ने किसी प्रकार के प्राथमिकी दर्ज कराने से इंकार कर दिया ।
बता दें कि गत मंगलवार को मीरगंज रेलवे गेट नंबर 71/बी से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक कंधे के पास से कटे हुए हाथ को देखकर सब चकित थे और यह चर्चा का विषय बना हुआ था तब कोई मानव शरीर आस पास बरामद नहीं हुआ । परन्तु कल बुधवार की सुबह रेलवे के पीलर संख्या 59/8 के पास पानी से लबालब भरे गढ्ढे में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली ।
News by Date
गुरुवार, 28 जुलाई 2016
रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की हथकटी लाश पर सस्पेंस
