बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के बाढ ग्रस्त क्षेत्रों की समीक्षा के लिए हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल चुके हैं. सर्वेक्षण के बाद नीतीश कुमार पूर्णिया जिला मुख्यालय में बाढ की स्थिति, राहत तथा बचाव कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगे. बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ राज्य में बाढ की स्थिति, बचाव एवं राहत कार्यो की समीक्षा बैठक की.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ प्रभावित पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज जिला के प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वे तुरंत अपने प्रभार के जिलों के लिये प्रस्थान कर जायें और अपने प्रभार के जिले में जाकर बाढ एवं बचाव कार्यों में आवश्यक पर्यवेक्षण तथा सहयोग प्रदान करें. जानकारी के अनुसार दौरे के बाद नीतीश कई घोषणाएं भी कर सकते हैं जैसे बाढ़ राहत पैकेज, बाढ़ पीड़ितों को मुआबजा जल्द मिले तथा सेना को भी बुलाया जा सकता हैं.
बाढ़ राहत कार्य में एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की कुल 9 टीमें बाढ प्रभावित जिलों दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में बाढ में फंसे हुए लोगों को निकालने और सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम कर रही है तथा अभी तक करीब 4000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.
एनडीआरएफ कई जिलों में यातायात संपर्क टूटने के कारण नावों के जरिए राहत सामग्री बांटने तथा रीवर एम्बुलेंस एवं मोबाइल अस्पताल के जरिए चिकित्सा अधिकारी जरुरतमंद लोगों के बीच दवाईयां बांटने के साथ बीमार लोगों का इलाज कर रहे हैं.
News by Date
गुरुवार, 28 जुलाई 2016
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नितीश कर रहे हवाई सर्वेक्षण उसके बाद पूर्णिया में करेंगे समीक्षा बैठक
