पूर्णिया शहरवासी सावधान हो जाएँ क्योंकि बाजार में दो ठग घूम रहे है जो सोने चाँदी साफ करने के बहाने सोना चाँदी लेकर चंपत हो जाते है ।
मिली सूचना के अनुसार मो० शौकत शमीम नामक व्यक्ति जिनका घर सहायक थाना खजांची हाट के नज़दीक तथा डॉ० जेड बी रज़ा के घर के पीछे है, के घर दो व्यक्ति एक पाउडर का प्रचार करते हुए पहुँचा । उन दोनों ने कहा कि इस गुलाबी रंग के पाउडर से पीतल ताम्बा का सामान साफ किया जाता है । फिर बातों ही बातों मे सोने चाँदी के आभूषणों को भी साफ करने की बात कही ,उसके बाद उन ठगों ने आभूषण लेकर उसे साफ भी कर दिया । उसके पश्चात उन ठगों ने एक प्लास्टिक में गुलाबी रंग का पाउडर डाल कर उसमें उनका साफ किया हुआ सामान रख दिया और उसे 10 मिनट के लिए फ़्रीज में रखने को कहकर चल दिया । जब 10 मिनट बाद उनलोगों ने फ़्रीज से अपने सामान को निकल कर देखा तो उन्हें उनके आभूषण के जगह दो पत्थर मिला ।
News by Date
गुरुवार, 28 जुलाई 2016
सावधान : पूर्णिया शहरवासी हो जाये सावधान , क्योंकि शहर में घूम रहे है
