News by Date

शुक्रवार, 3 जून 2016

रेल परिचालन प्रारंभ न करने को लेकर आज से महाधरना

पूर्णिया। पूर्व-मध्य रेल के बनमनखी-पूर्णिया रेलखंड पर आमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने एवं सीआरएस द्वारा निरीक्षण के उपरांत दिए हरी झंडी के बावजूद रेल परिचालन प्रारंभ नहीं किए जाने से क्षुब्ध लोगों द्वारा शुक्रवार से कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले महाधरना कार्यक्रम की घोषणा की गई है। महाधरना का आयोजन बनमनखी रेल परिसर में किया गया जाएगा। महाधरना की सफलता के लिए कोशी विकास मोर्चा के सदस्यों की बैठक भी संपन्न हुई जिसमें रेल परिचालन में हो रही देरी पर क्षोभ व्यक्त किया गया है ।महाधरना की सफलता के लिए के लिए वृहद पैमाने पर प्रचार-प्रसार भी चल रहा है ताकि महाधरना में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। सनद रहे कि बनमनखी-पूर्णिया रेलखंड पर रेल परिचालन की कई तिथियों की घोषणा रेल अधिकारियों द्वारा की गयी परन्तु परिचालन प्रारंभ नहीं हुआ जिससे आमलोगों में काफी क्षोभ देखा जा रहा है।