News by Date

सोमवार, 4 जुलाई 2016

के के नसिंग होम में मरीज के मौत के बाद हंगामा

लाइन बाजार केके नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे परिजन केके नर्सिंग होम के डाक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित परिजनों ने तकरीबन चार घंटे तक नर्सिंग होम में जोरदार हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर चार थाने की पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स के जवान मौके पर पहुंच कर कैंप करते रहे। चुनापूर निवासी बुच्चन झा की डायलीसिस के दौरान हुई मौत पर परिजनों ने आक्सीजन नहीं लगाने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के संचालक व डाक्टरों पर कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे।
परिजनों ने बताया कि डाक्टर से दिखाने केके नर्सिंग होम गए। डाक्टर ने डायलीसिस करने का सलाह दिया और फीस के रूप में 25 हजार रुपया जमा करवाया। भर्ती करने के महज आधे घंटे बाद पति की मौत की सूचना पत्नी को दी गई। मृतक के मुंह से निकल रहे झाग व चेहरा काला के कारण परिजनों ने आक्सीजन की कमी व लापरवाही का आरोप लगाया। मरीज की मौत की सूचना मिलने पर सगे संबंधी व ग्रामीण एक-एक कर नर्सिंग होम पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया, हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना समेत चार थाने की पुलिस व सदर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच कर कैंप करने लगे। मामले की गंभीरता देख रैपिड एक्शन फोर्स के जवान को भी बुलाया गया।