पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के 19 डिपो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन सभी डिपो संचालकों द्वारा बिना किसी लाइसेंस के अवैध ढंग से पत्थर एवं बालू की बिक्री की जा रही थी। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी ने सदर थाने में इन डिपो संचालकों के खिलाफ लिखित रूप से प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई खनन विभाग द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है। इसके पूर्व खनन विभाग द्वारा डगरूआ थाना क्षेत्र के तेरह एवं बायसी थाना क्षेत्र के 19 डिपो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। बलरामपुर थाने में भी खनन पदाधिकारी द्वारा कई अवैध डिपो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सदर थाने में जिन डिपो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें चिमनी बाजार के रहने वाले मो. हबीब, लालचन्द्र, मो. नैयर, रामबाग निवासी राजू चौधरी, बिजय साह शामिल है। सभी के द्वारा अवैध ढंग से बिना लाइसेंस के डिपो संचालित कर पत्थर एवं बालू की बिक्री की जा रही थी। इसके अलावा मुकेश आलमगंज, कालू चौहान कप्तान पाड़ा, मुन्ना यादव अब्दुलानगर, उत्तम दास हंसदा, मंटू जीरो माइल, मासूम जीरो माइल, गुड्डू खान एवं मो. मन्ना जीरो माइल, दिनेश चौधरी बरसौनी, सुनील मोदी बरसौनी, अवधेश चौधरी अब्दुला नगर, मो. मंजूर अब्दुला नगर, प्रदीप जायसवाल बागेश्वरी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिले में बिना किसी लाइसेंस के गली गली में पत्थर एवं बालू के डिपो खुल जाने की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिसके बाद लगातार इस मामले में अवैध डिपो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अवैध डिपो संचालकों की खोज शुरू कर दी है।
News by Date
सोमवार, 4 जुलाई 2016
पूर्णिया : 19 अवैध डिपो पर FIR