पूर्णिया में चार राइस मिलरों पर लाखों के गबन का मामला दर्ज किया गया । इन मिलरों ने लगभग 74 लाख 26 हजार रुपये हजम कर लिया । जिन चार मिलों के मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है ,उनके नाम ये हैं - बालाजी राइस मिल गुलाबबाग , शिवशक्ति राइस मिल गुलाबबाग , गोविन्द मिनी राइस मिल गुलाबबाग तथा ओम मिनी राइस मिल । जिनपर क्रमशः लगभग 10 लाख 81 हजार , 34 लाख 43 हजार , 12 लाख 66 हजार तथा 16 लाख 26 हजार रुपए राशि बकाया है ।
एसएफसी प्रबंधक रवि राकेश ने बताया कि सभी मिलरों को वित्तीय वर्ष 2012-2013 से लेकर 2013-14 के बीच बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा हजारों क्विंटल धान कुटाई के लिए दिया गया था । लेकिन आज तक मिलरों ने न तो चावल लौटाया है न ही राशि । इसमें कुल 24 मिलरों ने करीब 32 करोड़ का चावल विभाग को वापस नहीं किया है । इस सभी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी । जिसमें से एक मिलर हाईकोर्ट जाकर राशि किस्तों में तय कर लिया था परन्तु अन्य मिलरों को राशि लौटाने का निर्देश दिया गया था । लेकिन अभी तक मिलरों द्वारा राशि नहीं लौटाई गयी । अन्ततः एसएफसी के जिला प्रबन्धक ने यह कार्रवाई की । इस कार्रवाई के बाद से मिलरों में अफरा तफरी मची है ।
News by Date
शुक्रवार, 20 मई 2016
पूर्णिया के चार राइस मिलरों पर लाखों के गबन का मामला दर्ज