News by Date

शुक्रवार, 20 मई 2016

26 मई से पूर्णिया - सहरसा रेल सेवा शुरू कर दी जायेगी।

कोसी - सीमांचल रेलखंड परिचालन का जो इतने सालों से इंतज़ार किया जा रहा था अब वह सपना पूरा होने वाला है । 26 मई से पूर्णिया - सहरसा रेलसेवा शुरू कर दी जायेगी। रेललाइन का उद्द्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा मोतिहारी से रिमोट दबा कर किया जायेगा। गुरुवार को समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीओएम वीके दास द्वारा बनमनखी - पूर्णिया नई रेललाइन पर ख़ाली डब्बा वाले मालगाड़ी चलकर ट्रायल किया गया । इस ट्रायल में 54 डिब्बों की रेलगाड़ी मधेपुरा से बनमनखी शाम 6:57 में पहुँची तथा कटिहार के लिए 7:15 में रवाना किया गया । इस मौके पर अधिकारियों के अलावा अगल बगल के बहुत से लोग भी स्टेशन पर मौजूद थे । इस रेलखण्ड के परिचालन को लेकर लोग उत्सुक लग रहे थे
              मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीपी गुप्ता ने सूचना दी कि इस नई रेललाइन का उद्द्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु करेंगे तथा उद्द्घाटन समारोह की तैयारी प्रारंभ हो गयी है । साथ समस्तीपुर मंडल डीआरएम सुधांशु कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्णिया - सहरसा  बहुत ही प्रमुख रेलखंड है । इस रेललाइन पर ट्रेनों के परिचालन के लिए अंतिम तैयारी जोरों पर है । ट्रेन परिचालन के लिए बोगियों , गार्ड तथा चालकों समेत की मुद्दों पर कटिहार एवं अन्य डिवीजनों के अधिकारियों से बातें चल रही है ।
                  साथ ही सूचना मिली है कि 26 , 27 अप्रैल को मुख्य सुरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन कलकत्ता के पी के आचार्या ने रेलखण्ड की जांच की और 4 मई को रेलखण्ड को फिट बताते हुए सीआरएस से ट्रेनों के परिचालन ले लिए हरी झंडी दिखा दी । इसके अलावा भी सभी जांचों में रेलखंड को फिट करार दिया गया ।
अन्ततः 26 मई से परिचालन शुरू की जा रही है ।
               बता दे कि 18 अगस्त 2008 को आई कुसहा त्रासदी के बाद से कोसी - सीमांचल  रेल परिचालन बन्द था ।