गुरुवार को पूर्णिया में वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस के मनमानी से परेशान होकर मोटर चालक तथा स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा । पूर्णिया-कसबा सड़क मार्ग को उनलोगों ने घण्टों जाम रखा । इसके साथ ही अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ खूब नारे लगाए । हंगामे एवं सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर घंटो वाहनों का आवागमन ठप हो गया । अंत मे पुलिस पदाधिकारी द्वारा आगे से पुलिस द्वारा अवैध वसूली नहीं किये जाने का वादा किया गया । तब कही जाकर विरोधकर्ताओं ने जाम हटाया ।
जानकारी मिली है कि कसबा तथा सदर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित फतेहपुर मोड़ के पास सदर पुलिस द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान तीन मोटर साइकिल पर सवार कसबा के कुछ युवक जिनके साथ महिलाएं भी थी मोटरसाइकिल से पूर्णिया जा रहे थे। उन्हें रोककर पुलिस ने कागजात के नाम पर अवैध रुपये मांगे । साथ ही जब उन्होनें कहा कि उन्हें अस्पताल जाना है इमरजेंसी है तब पुलिस कर्मी ने कहा कि पहले जांच होगी तब जाने मिलेगा । इसी बात को लेकर सारे मोटर चालक और स्थानीय लोग जुट गए और पुलिस कर्मी के अवैध वसूली पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।
अंततः कसबा के प्रखंड प्रमुख मो. इरफान के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने तथा पुलिस द्वारा अवैध वसूली नहीं किए जाने का वादा करने पर जाम को तोड़ा गया।
News by Date
शुक्रवार, 20 मई 2016
पुलिस के मनमानी से परेशान स्थानीय लोगों ने जमकर किया बवाल